L19/Jharkhand : झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज राँची सहित और भी कई जिलों में बारिश की शुरुवात हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ बारिश का कारण है। मौसम विभाग के अनुमान के द्वारा 4 नवंबर तक राज्य में बारिश होगी। आज झारखंड के दक्षिणी इलाके खास कर रांची के आसपास और कोल्हान प्रमंडल के कई इलाके में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। चार नवंबर को संताल परगना प्रमंडल व दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पांच व छह नवंबर की सुबह में कुहासा छाया रहेगा और दिन में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी रांची समेत कई जिलों में दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
बारिश होने पर ठंड का एहसास होगा, लेकिन मौसम साफ होने पर ठंड बढ़ जाएगी। कोहरा के साथ धुंध भी आसमान में छाएंगे।मौसम विभाग की मानें, तो राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन-चार दिनों के बाद इसमें धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसी के साथ ठंड का एहसास होगा और ठंड बढ़ने लगेगी। आज रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के बाद जब आसमान साफ होगा, तो ठंड का एहसास अधिक होगा।
चार नवंबर को इन जिलों में होगी बारिश
राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों यानी देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, गोड्डा, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में बारिश के आसार हैं।