L19 Ranchi : साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन केस में बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर रांची ईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। मंगलवार की सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। जिसके बाद कोर्ट ने पंकज की बेल पर अगली सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। इससे पहले भी पंकज मिश्रा इसी केस में रांची ईडी कोर्ट से बेल मांग चुके हैं। लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। पंकज मिश्रा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि हैं।

