
L19 DESK : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बनते ही अब कांग्रेस पार्टी का भी प्रदेश अध्यक्ष बदलना तय माना जा रहा है। यह बदलव लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों को देखते हुए करने की तैयारी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस भी बाबूलाल मरांडी की तरह आदिवासी चेहरा लाने की फिराक में लगा हुआ है। प्रदेश में झामुमो का नेतृत्व जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं, वहीं भाजपा ने प्रदेश संगठन की कमान बाबूलाल मरांडी को सौंपी है।
इसी वजह से कांग्रेस की कमान भी आदिवासी चेहरे को सौंपने के कयास लग रहे हैं। कांग्रेस में जिन आदिवासी चेहरे को लेकर चर्चा चल रही है, उसमें पार्टी के उपाध्यक्ष कालीचरण मुंडा और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नाम हैं। चूंकि बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा ने बाबूलाल मरांडी जैसे केंद्र स्तर के चेहरे को सामने लाया है। उसी प्रकार हैं। कांग्रेस के पास केंद्र स्तर के चेहरे में डॉ अजय कुमार और सुबोधकांत सहाय हैं। सूत्रों की मानें तो डॉ अजय कुमार को केंद्र में जवाबदेही दी जाती है तो किसी दूसरे के नाम पर आलाकमान विचार करेगा। ऐसी परिस्थिति में आज भी सुबोधकांत सहाय का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आगे है। उनका कद राष्ट्रीय स्तर के नेता का है। सुबोधकांत सहाय केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
