
L19 DESK : आजकल कुछ लोगों के पास इंसानियत नाम का चीज़ ही नही है लगातार हो रहे यौन शौषण, दुष्कर्म जैसी घिनोनी अपराध लगातार सुनने को मिल रहा है। 15 वर्षीय नाबालिग ने 45 साल के व्यक्ति पर यौन शौषण का आरोप लगाया है। उसने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग की मौसी ने उसकी शादी अपने 45 साल के भतीजे से जबरन शादी करा दी थी। जिसके बाद उसके भतीजे ने नाबालिग का ना सिर्फ यौन शोषण किया बल्कि उसे गर्भवती भी कर दिया।
थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग खूंटी में पढ़ती है। वह कक्षा पांचवीं की छात्रा है। 4 नवंबर 2022 को वह अपनी मां के पास पैसे लेने रांची आयी थी। जैसे ही वह बिरसा चौक पर पहुंची, तो वहां उसकी सौतेली मौसी और ममेरा भाई मिला। दोनों ने उसे रोका। दोनों बाइक पर बैठे हुए थे। उसे बाइक पर बैठने को कहा गया। छात्रा के अनुसार, जब उसने कहा कि मुझे पैसे लेने के लिए मां के पास जाना है तो दोनों ने कहा कि पहले मेरे यहां चलो। बाद में तुमको मां के यहां छोड़ देंगे। फिर वह दोनों के साथ बाइक पर बैठ गयी। उसे मौसी अपने घर (रीतूडीह, वाटर टैंक, थाना- माराफरी, जिला- बोकारो) लेकर चली गयी। जब वो वहां पहुंची तो उससे कहा गया कि तुम अब यहीं रहकर पढ़ाई करो और घर का कुछ काम कर दिया करो।
इसके बाद वो वहीं रहने लगी।लेकिन 7 दिन बाद ही उसका ममेरा भाई (सौतेला) छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो किसी ने उसका साथ नहीं दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया गया। आंगन में निकलने पर बाहर का दरवाजा बंद कर दिया जाता था। ताकि वो बाहर नहीं निकल सके। पीड़ित छात्रा के अनुसार, स्कूल में नाम लिखाने के बजाय 15 दिन के बाद तीन आदमियों की उपस्थिति में उसकी शादी कराने का ढोंग रचा गया। ताकि वह विरोध नहीं कर सके। उसके होने वाले ससुर ने कुछ मंत्र पढ़कर शादी हो जाने की बात कही। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
एक माह बाद उसके ससुर कमरे में आये और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। साथ ही कहा कि अब उसके साथ भी रहना पड़ेगा. जब उसने विरोध किया तो वो कमरे से बाहर निकल गये। इसके बाद उसके ससुर ने दबाव बनाना शुरू किया कि वो अपनी मां से 20 हजार रुपये मांगकर लाये। प्राथमिकी के अनुसार, 8 मई को पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर बस से रांची आ गयी। उसने बस स्टाफ के फोन से मां से बात की। छात्रा जब रांची पहुंची तो उसकी मां उसे कांटाटोली बस स्टैंड से घर ले गयी। इसके बाद उसकी मां उसे सदर अस्पताल जांच कराने ले गई, जांच के से पता चला कि वह 4 माह की गर्भवती है।
