L19/Gumla : झारखंड के गुमला जिला मे एक बार फिर से डायन-बिसाही के शक में एक बुजुर्ग दंपती की पीट – पीटकर हत्या कर दी गयी। यह घटना गुमला के विशुनपुर विधानसभा अंतर्गत कोचागढ़ा की बताई जा रही है। इसमे कहा जा रहा है कि हत्या करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्ते में पोता लगता था। इधर मामला सामने आने पर हत्या के आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। बिसुनपुर पुलिस ने इस संबंध में बताया कि आरोपी और दंपती के बीच पारिवारिक रिश्ता था। दोनों परिवार के वर्षों से जमीन को लेकर बीच विवाद चल रहा था।
इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह ही दोनों परिवारों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।झगड़ा जब उग्र हुआ था तब आरोपी इंद्रनाथ जो शराब कि नशे मे था उसने खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर लाठी से हमला करना शुरू कर दिया। इसी बीच पत्नी जब अपने बुजुर्ग पति को बचाने पहुंची तो नशे में आरोपी इंद्रनाथ ने उस पर भी प्रहार कर दिया। दूसरी ओर आरोपी पुलिस को बताया कि तुरी और नइहारी मां से जमीन को लेकर अक्सर लड़ाई करती थी। उसने चार दिन पहले सपना देखा था कि दंपति उसे डायन-बिसाही लगा कर मारना चाहते हैं और सपने में आकर धमकी दे रहे हैं। इसीलिए उसने दोनों को मार डाला।