L19/Koderma : महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में मृतका के पति दामोदर पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के कांको की है बताया जा रहा है कि संगीता और दामोदर पंडित के बीच वर्ष 2004 में प्रेम विवाह हुआ था। मृतका के परिजनों ने बताया कि दामोदर कुछ काम-धंधा नहीं करता था और दोनों की पांच बेटियां हैं। इस कारण पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाद की वजह से दामोदर ने संगीता की गला दबाकर हत्या कर दिया है। सुबह करीब पांच बजे मृतका का पति दामोदर पंडित टहलने गया हुआ था। उस वक्त संगीता अपने कमरे में सोई हुई थी। काफी देर बाद भी नहीं जगने पर बेटी उसके कमरे में पहुंची और मां को उठाने की कोशिश किया। लेकिन काफी कोशिश के बावजूद उसकी मां नहीं उठी।
तब बच्ची ने घर के अन्य लोगों को बुलाया जब परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे, तो संगीता देवी को मृत पाया। वहीं मृतका के गले में चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद मृतका के मायके वाले और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति दामोदर पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।