
L19 DESK : डेंगू के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को 6 नए मरीज मिले है। इसमें टेल्को और बिष्टुपुर के दो- दो और कदमा, सोनारी के एक- एक मरीज शामिल हैं। पांच मरीजों का इलाज टाटा मेन अस्पताल और एक मरीज का टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है। जिले में अबतक कुल 5084 सैंपल की जांच में 659 लोग डेंगू पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। वर्तमान में 315 लोगों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा। इसमें नौ मरीज आईसीयू में, 306 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। जबकि गुरुवार को 95 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
