L19 Desk : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सबसे महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त महिलाओं के खाते में जाने लगी है। लगभग 56 लाख महिलाओं के खाते यह राशि जानी है। 28 दिसंबर 2024 को नामकुम के खोजाटोली में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम के दौरान ही सामूहिक रुप से लाभुक महिलाओं के बैंक खाते राशि भेजी जानी है।
आयोजित कार्यक्रम के पूर्व से ही कई महिलाओं के खाते में राशि भेजी जा चुकी है। 26 दिसंबर की शाम से ही कई महिला लाभुकों के खाते में 2500 रुपये भेजे जा चुके हैं। इस योजना के लिए समाज कल्याण विभाग ने 5,225 करोड़ रुपये जिलों को आवंटित कर दिए थे। 28 दिसंबर तक राज्य 55.60 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में राशि पहुंचाने का निर्दिश दिया गया है।