Arafat
PAKUR : राष्ट्रीय लोक अदालत सह राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जमशेदपुर न्यायपालिका जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की उपस्थिति में शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम से किया गया. इस दौरान पाकुड़ व्यवहार न्यायालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : आदिवासी जमीन पर नहीं बनेंगे विधायक-सांसद के घर, तलाश की जाएगी विवाद मुक्त जमीन
वर्चुअल उद्घाटन में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक शामिल हुए.
राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का त्वरित और आपकी सहमति से निस्तारण को लेकर कुल आठ बेंच का गठन किया गया. जिसमें पारिवारिक, बैंक ऋण, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, सुलहनीय आपराधिक मामले समेत राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 16 हजार 279 वादों का निष्पादन किया गया. जिसमें 8 करोड़ 64 लाख 10 हज़ार 482 रूपये का समझौता कराया गया. मौके पर भारी संख्या में विभागीय अधिकारी वादी प्रतिवादी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : रांची मेन रोड हिंसा: चार साल बाद सभी आरोपी बरी, फिर उस दिन का जिम्मेदार कौन.. रांची पुलिस की जांच कहां हुई फेल.?
