राँची: राँची खेल गांव में वर्ष-2024-25 के लिए सेना भर्ती रैली 27 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 तक आयोजन होने जा रहा रहा हैं. इससे लेकर सेना भर्ती रैली की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है सेना भर्ती कार्यालय रांची और जिला प्रशासन के साथ मिलकर ग्राउंड और रेस्ट एरिया, मार्शलिंग, रन ट्रैक, डॉक्यूमेंटेशन, मेडिकल का चयन किया गया.इस दौरान सभी होने वाले तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक द्वारा आयोजन स्थल खेल गांव का निरीक्षण किया गया.इस सेना भर्ती रैली में जिला प्रशासन की और से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।