BOKARO : होली के मौके पर जहां एक ओर लोग प्रेम, भाईचारे और रंगों के साथ त्योहार मना रहे थे, वहीं बोकारो जिले के तुपकाडीह से होली की मस्ती का एक अलग ही दृश्य सामने आया. यहां दर्जनों युवक कीचड़ और रंग में पूरी तरह लथपथ होकर सड़क पर जमा हो गए और जमकर हुड़दंग के अंदाज में होली मनाते नजर आए.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम बदलेगा, गर्मी के बीच 7 से 9 मार्च बारिश की संभावना

रंग, गुलाल और कीचड़ के बीच युवाओं की मस्ती
तुपकाडीह इलाके में युवाओं का यह समूह कीचड़ में लोटते-पोटते, नाचते-गाते और हाथ उठाकर जश्न मनाता दिखा. कई युवकों के शरीर पर पूरी तरह कीचड़ लगा हुआ था और चेहरे पर गुलाल व रंग पोता हुआ था। कुछ युवक सड़क पर बैठकर और लेटकर फोटो खिंचवाते भी नजर आए. स्थानीय लोगों के अनुसार, होली के दिन युवाओं की यह टोली हर साल अलग अंदाज में मस्ती करती है. हालांकि इस दौरान सड़क पर भीड़ लगने से कुछ देर के लिए आवाजाही भी प्रभावित हुई. युवाओं का कहना था कि वे पारंपरिक अंदाज में दोस्तों के साथ होली की मस्ती कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने नेमरा (रामगढ़) में ‘बाहा पर्व’ में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
होली के दिन ऐसे दृश्य कई जगह देखने को मिलते हैं, जहां लोग रंग-गुलाल और मस्ती में पूरी तरह डूब जाते हैं. प्रशासन की ओर से भी हर साल लोगों से अपील की जाती है कि त्योहार को शांति और मर्यादा के साथ मनाएं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.
