
L19 JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खकड़ीपाड़ा में अश्विनी कुमार नामक युवक की स्थानीय फैक्ट्री के पास आपसी विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। गोली लगने पर युवक घायल हो गया था। घटना के बाद अश्विनी को टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोविंदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गोली आपसी विवाद में चली है। आरोपी की पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोविंदपुर में एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा के लिए अश्विनी कुमार पुआल पहुंचाने आया था। इसके बाद वह अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होकर खकड़ीपाड़ा चला गया, जहां विवाद के बाद उसे गोली मार दी गयी।अश्विनी कुमार अपने अवधेश लाल वर्मा के साथ शेष नगर छोटागोविंदपुर में ही रहता था।
