
L19/East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम में युवक ने गर्लफ्रेंड के साथ लाइव वीडियो चैट में फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतक कि पहचान 22 वर्षीय मुकेश पातर के रूप में की गई है। मुकेश पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत के राहरगोड़ा में रहता था। युवक का शव डुमरिया प्रखंड कार्यालय के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हाथों में सौंप दिया। आखिर युवक ने आत्महत्या क्यों की होगी, फिलहाल इस बात कि पुष्टि की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूचना के अनुसार, मुकेश ने पेड़ की छोटी टहनी में गमछे का फंदा लगाकर अपनी प्रेमिका को लाइव ये सब दिखा रहा था। अचानक इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
अनुसंधान अधिकारी एसआई अंकित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि गमछा के सहारे पेड़ पर मृतक का शव झूल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह प्रेम प्रसंग के साथ ही आत्महत्या का मामला दिखता है। मृतक वीडियो बनकर अपनी प्रेमिका को भेज रहा था। प्रेमिका ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया। उसने लोगों से गुहार लगाई। तो पूर्व मुखिया अपने साथियों के साथ उसकी खोजबीन के लिए निकल गए और साथ ही इस बात कि सूचना पुलिस को भी दे दी। मामले की पूरी जांच की जा रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश पातर का युवती के साथ बीते कुछ वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन भी युवक पेड़ की टहनी से गमछे का फंदा बनाकर वीडियो बना रहा था। और फिर उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल भी किया था। प्रेमिका ने करीबियों को फोन कर युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की जानकारी दी। लाइव वीडियो चैट में युवक ने फांसी लगाई इसलिए पुलिस के लिए यह जानने में परेशानी हो रही है कि आखिर युवक का इरादा क्या था, आत्महत्या करने का था भी या नहीं। या फिर वह केवल अपनी गर्लफ्रेंड को डराने के लिए ऐसा कर रहा था और इस घटना में उसकी मृत्यु हो गई।
