L19 Ranchi : शराब घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को जेल में न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को पीएमएल कोर्ट रांची में पेश किया जायेगा। इस मामले में इडी ने 19 अक्टूबर को योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 दिनों तक रिमांड पर इनसे पूछताछ की थी। फिर इडी कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में योगेंद्र तिवारी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया था.।
