L19 DESK : रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकिदिरी-ओरमांझी रोड में सांडी चौक के पास देर रात एक अनियंत्रित कार ने 12 से अधिक बारातियों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक को जमकर पीटा। जिससे वह भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। बता दें कि बारात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी कार्तिक महतो के यहां आयी थी। कार्तिक महतो कि बेटी के शादी थी। द्वार छेकने के काम चल रहा था। सभी बाराती द्वार पर खड़े थे कि तभी तेज़ रफ़्तार से एक कार आई और कुचलते हुए आगे निकल गयी।
जांच से पता चला है कि कार चालक नाबालिग है, और वह घटना के कर्म में काफी नशे में था। वह पांचा में शराब पिने गया था नही मिलने पर वह सिकिदरी शराब खरीदने जा रहा था। लाबालिक लड़के का नाम हिमांशु बताया जा रहा है।