L19 DESK : मिचौंग चक्रवात का असर झारखंड में तीसरे दिन भी देखने को मिला। रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज सहित कई जिलों में गुरुवार को भी रिमझिम बारिश होती रही। दिन में धूप नहीं निकलने और लगातार बारिश की वजह से दिन और रात का तापमान लगभग बराबर पहुंच गया।रांची में दिन का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। वैज्ञानिक अभिषेक आनंद कहते हैं,मिचौंग चक्रवात का असर झारखंड में शुक्रवार तक पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। सुबह में धुंध के बाद आंशिक बदल रहेंगे,बारिश की संभावना नही है।
