L19/BOKARO : जरीडीह प्रखंड में राजकीय पॉलिटेक्निक खुटरी के समीप पानी टंकी के प्रांगण में जल जीवन मद के 85 करोड़ रुपये की राशि से बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ़ अनूप सिंह,, जिप सदस्य सुनीता देवी के साथ साथ 17 पंचायत के सभी मुखिया पंसस ने संयुक्त रूप से किया। सांसद चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार का मिशन है हर घर को पानी पहुंचाना। आमजन इसका स्वागत करें।विधायक अनूप ने कहा कि फिलवक्त 8 पंचायतों को तेनु बोकारो नहर से पानी लेकर दिया जाता है। परंतु इस प्लांट के बनने के बाद सुदूर जरीडीह के शेष 9 पंचायतों को दामोदर नदी का पानी फ़िल्टर कर दिया जायगा।
यह राज्य सरकार की उपलब्धि है। संवेदक महेश प्रधान ने बताया कि दो साल में यह योजना पूरी कर ली जायगी। मौके पर पेयजल आपूर्ति विभाग के अधिकारी प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू आजसू के दशरथ साव, विजयमल सिंह , जय सिंह उत्तम सिंह, सुरजन मरांडी ,शांति देवी, लीलावती देवी गिरिन्द्र मिश्रा, राजा राम सौरेन ,अमर मिश्रा ,जय सिंह,,आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, सुबोघ मिश्रा, किश्टो भगत ,झामुमो नेत्री अम्बिका देवी, अकबर अंसारी सनत मिश्रा, सोनू महतो, राजद के विष्णु भगवान समेत सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।