L19/DESK : केंद्र ने 2000 बैच के गुजरात-कैडर भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी वी चंद्रशेखर को पांच साल के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक और राजभाषा सुधार विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
