L19 DESK : रांची जिला के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के वाईएमसीए के समीप एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। खबर लिखे जा ने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका लगाया जा रहा है की किसी ने शख्स की हत्या की है या उसकी स्वाभाविक मृत्यु हुई है। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बता दे की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि किसी ने अभी तक शव को नहीं पहचाना है। सबसे पहले स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।