

L19 DESK : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा कॉलेज के पास 17 जून (शनिवार) को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बोकारो जिले के नावाडीह निवासी प्रदीप पाण्डेय का पुत्र अश्वनी पाठक और उड़का मौसी का लड़का मनीष मिश्रा दोनों युवक बाइक से अपने रिश्तेदार के घर हजारीबाग जा रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहने चालक का भी सर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद घटना स्थल में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने के बाद बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। दोनों मृतक के परिजनों को पुलिस ने हादस की जानकारी दे दी गई।
