GODDA : मेहरमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.940 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल ने अमजोरा पिरोजपुर गांव में कार्रवाई की. गिरफ्तार अभियुक्तों में कमल कुमार उर्फ कोको साह(27) और राजेश कुमार साह(26) शामिल हैं. दोनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इस संबंध में मेहरमा थाना कांड संख्या 18/26 दर्ज कर आगे की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें : सरकारी शिक्षक रहने के बावजूद सहायक अध्यापक के हाथ में प्राचार्य की चाभी
जब्त सामग्री
8.940 किलो गांजा, एंड्रॉयड मोबाइल, 4 नाप-तौल मशीन, हीरो स्प्लेंडर बाइक (JH17R4862), पैकेट बनाने की पन्नी, सेलोटेप सहित अन्य सामान.
छापामारी में थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर समेत मेहरमा थाना बल शामिल था.
