Arafat
PAKUR : नगर थाना क्षेत्र के कोयला मोड़ के पास मंगलवार की रात एक हाईवा को रोक कर उसके ड्राइवर और खलासी से जबरन रंगदारी मांगने, मारपीट करने और पैसे छीनने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस की ओर से दी गई है. जिसमें बताया गया है कि ड्राइवर और खलासी से रंगदारी की मांग करने के साथ-साथ मारपीट भी की और रुपया छीन लिया. इसके साथ ही गाड़ी का शीशा तोड़ कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दी रामनवमी शुभकामना
पुलिस ने हाईवा चालक रिजवान शेख के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 57/26 दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इनमें फागु किस्कू (पिता- बाबूधान किस्कू, शहरकोल) और लाल हांसदा (पिता- सनत हांसदा, आसनढीपा) शामिल हैं.
