L19/DESK : देश के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार आईसीसी के तीन बड़े ट्रॉफी जीतने वाले और हेलिकॉप्टर शॉट के लिय प्रसिद्ध भारत के एक मात्र कप्तान और युवा दिलों के धड़कन माही यानि महेंद्र सिंह धोनी का आज 42वां जन्मदिन है। कैप्टेन कूल के नाम से प्रसिद्ध धोनी आज किसी के पहचान के मोहताज नहीं हैं देश का बच्चा बच्चा के जुबान पर धोनी का नाम रहता है ,धोनी देश ही नही विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी एमएस धोनी आज भी करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं. धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को जिस मुकाम पर पहुंचाया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने अपनी कप्तानी में ICC के तीन बड़े टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाने के साथ-साथ पांच बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किए हैं।