Arafat
PAKUR : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को पाकुड़ में ट्रेनों के ठहराव को लेकर दो ट्रेनों का ऑनलाइन उद्घाटन किया. जिससे पाकुड़ के लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी. उद्घाटन के दौरान मंत्री ने बताया कि पाकुड़ के लोगों की यह मांग वर्षों पुरानी थी. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दे कर पाकुड़ के लोगों के लिए अलग-अलग राज्यों से वेस्ट बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के बीच एक सेतु का काम किया है.
इसे भी पढ़ें : मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे बाद से झुलसाएगी गर्मी

मंत्री ने बताया कि पाकुड़ में अब हावड़ा न्यू शताब्दी एक्सप्रेस एवं एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ठहराव होगा. दक्षिण भारत जाने वाले हमारे श्रमिक भाई, विद्यार्थी और इलाज करने वाले बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो बाहर जाते हैं. उनके लिए सुविधा होगी और अब चेन्नई आंध्र प्रदेश और उड़ीसा जैसे राज्यों के लिए भी सीधी और सस्ती रेल सेवा मिलेगी. सुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेनों के लिए आपको रामपुरहाट या मालदा टाउन पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब शताब्दी एक्सप्रेस प्रीमियम सेवा से कोलकाता और उत्तर बंगाल के लिए सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी जो व्यापारियों और मरीजों के लिए भी बड़ी राहत होगी.
पाकुड़ के लोगों का बहुत ज्यादा क्षेत्र में रहने वाले लोगों का लगातार पश्चिम बंगाल जाने कोलकाता के साथ उनका आना-जाना होता है. ऐसी स्थिति में हर एक लोगों को लाभ मिलेगा. पाकुड़ के हाई क्वालिटी ब्लैक स्टोन पूरे देश के निर्माण कार्यों में भी काम आता है, तो बेहतर रेल कनेक्टिविटी से इस उद्योग और इससे जुड़े हजारों परिवारों को भी आजीविका का साधन भी मिलेगा. दस हजार से ज्यादा यात्री गुजरते हैं. आधुनिक कनेक्टिविटी और हब के रूप में उभर रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए यहां नए स्टेशन भवन, पार्किंग और पेयजल जैसी सुविधाओं का सुधार किया गया है. इस वर्ष के बजट में हमारे राज्य के लिए 7536 करोड रुपए का ऐतिहासिक प्रावधान भी किया गया है. 63400 करोड रुपए से अधिक के रेल प्रोजेक्ट्स आज झारखंड प्रदेश को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है. वंदे भारत ट्रेन अमृत भारत स्टेशन और आधुनिक तकनीक के साथ यह साफ है कि हमारी सरकार झारखंड को विकास की पटरी पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में दो इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने जाल बिछाकर दबोचा

इधर डीआरएम विशाल कपूर ने बताया कि भारतीय रेल की समावेशी विकास तथा सभी वर्गों के लिए बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. हम यात्रियों कि सुविधाओं में निरंतर सुधार करने के लिए और विस्तार करने के लिए पूर्णतया समर्पित है ताकि जन अपेक्षाओं को आसानी से और जल्दी से जल्दी पूरा किया जा सके. सभी जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन, मीडिया के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों का हृदय से धन्यवाद करता हूं जिनके सहयोग से यह संभव हो सका है. इस अवसर पर पाकुड़ के लिए प्रगति और बेहतर संपर्क के लिए नए योग की आज से शुरुआत करें.
