Vijay Thakur
GODDA : शुक्रवार को एनईपी यूजी सेमेस्टर-1 (सत्र 2025–29) की परीक्षा विधिवत रूप से शुरू हो गई. परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो सकी. प्रथम पाली में हिंदी, उर्दू, सोशियोलॉजी, गणित तथा संथाली विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 411 विद्यार्थी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय सरना समिति ने बाबूलाल मरांडी से भेंट कर झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने की गुजारिश की
वहीं द्वितीय पाली में इतिहास, इंग्लिश तथा केमिस्ट्री विषयों की परीक्षा ली गई, जिसमें 275 विद्यार्थियों ने भाग लिया. दोनों पालियों में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही और परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली. केंद्राध्यक्ष डॉ. तुषार कांत ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई.
परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो. विकास मुंडा, प्रो. अशरफ करीम, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. रियाज मकबूल, नसीम, मोजाहिद, खालिद, मु. अब्दुल्लाह सहित अन्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही. प्रशासन द्वारा भी पूरे समय परीक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी गई.
