Arafat
PAKUR : परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने गुरुवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई पंचायत के विभिन्न ग्रामों में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बिरसा हरित ग्राम, कूप निर्माण एवं अबुआ आवास सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया तथा एरिया आफिसर एप के माध्यम से कार्यों को कैप्चर किया गया. एनएमएमएस के तहत फेस ऑथेंटिकेशन किया गया एवं छूटे हुए सक्रिय मजदूरों का ई-केवाईसी भी संपन्न कराया गया.
इसे भी पढ़ें : पथरगामा में वज्रपात से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपील

साथ ही पंचायत भवन में साप्ताहिक रोजगार दिवस का आयोजन कर उपस्थित ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ मनरेगा योजनाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. इसमें एनएमएमएस फेस ऑथेंटिकेशन, ई-केवाईसी, जॉब कार्ड सत्यापन, बिरसा हरित ग्राम योजना का रख-रखाव एवं 7वां रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई. बीपीओ ट्विंकल चौधरी, पंचायत सचिव मीनू कुमारी, मुखिया टेरेसा टुडू, पंचायत सहायक अमर दास, जेएसएलपीएस समन्वयक सुहागिनी मुर्मू उपस्थित थी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड ट्रेजरी घोटाला: भाजपा ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला
