रांची : उत्पाद सिपाही में दौड़ने वाले अभ्यर्थी के कारणों का अभी तक पता नहीं लग लाया पर मौत का सिलसिला अब भी जारी हैं। हजारीबाग से एक और अभ्यर्थी के मौत की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर के रहने वाले 25 वर्षीय करण राज की मौत इलाज के दौरान हज़ारीबाग में हो गई। उनकी दौड़ पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर थी।बताया जाता हैं कि दौड़ने के दौरान ही वह बेहोश हुए थे। उसके बाद उन्हें पलामू से बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग लाया गया था। करण राज दौड़ 29 अगस्त को थी।इस दौड़ प्रतियोगिता परीक्षा में सबसे अधिक मौत पलामू केन्द्र पर ही दर्ज की गई। हलांकि मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू केन्द्र को रद्द कर दिया है।तेज गर्मी और कंक्रीट ट्रैक होने के कारण परीक्षार्थी को धोर कठिनाई का सामना करना था।
