RANCHI : प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी समन से जुड़े मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. यह मामला ईडी की ओर से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) अदालत में दाखिल शिकायत से संबंधित है, जिसे मुख्यमंत्री ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है.
इसे भी पढ़ें : जयंत सिंह हत्याकांड : शानो-शौकत के पीछे छिपा अपराध का चेहरा, यही है आरोपी वरुण पासवान
हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान CM हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा और कुछ अतिरिक्त दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की. अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 15 जनवरी 2026 निर्धारित कर दी.
यह सुनवाई न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की पीठ के समक्ष हुई. मुख्यमंत्री की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा, दीपांकर रॉय और श्रेय मिश्रा ने अदालत में पक्ष रखा.
