L19/Ramgarh : रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र में गुरुवार की रात हाथियों ने सरगडीह एवं बड़की हेसल गांव में उत्पात मचाया। आधा से भी ज्यादा दर्जन लोगों के मकानों को छतिग्रस्त कर दिया साथ ही घर में रखे अनाजों को भी खा गये। कई किसानों के खेतों में लगी फसलों को भी बर्बाद कर दिया। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा तोड़ दिया। पंचायत के मुखिया प्रभाष प्रकाश सिंह ने नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने एवं क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के झुंड में 36 हाथी है। जिसमें पांच-छह हाथी के बच्चे हैं। फौदा प्रजापति, भागीरथ बेदिया, गुड्डू बेदिया, तीजूराम महतो, विश्वनाथ महतो, राजेश महतो के मकान एवं दरवाजा को क्षतिग्रस्त हुआ है। बड़की हेसल गांव में दो हाथियों ने महिला प्रमिला देवी के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की हेसल का दरवाजा भी तोड़ दिया। वन विभाग के फॉरेस्टर शिव शंकर कुमार एवं वनरक्षी मनीष शर्मा ने नुकसान का जायजा लिया और उनको उचित मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया।