
L19/Dumka : आजादी के 76वें वर्षगांठ पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दुमका के पुलिस लाइन में ध्वजारोहन किया। इसके बाद उन्होंने राज्य को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। सबसे पहले उन्होंने संताल परगना समेत झारखंड के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी। इसके साथ-साथ पुलिस बल को भी बधाई दी। इसके बाद उन्होंने झारखंड के महानायक बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्धो-कान्हो, बाबा तिलका मांझी, चांद भैरव सहित कई वीर सपूतों को नमन किया।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने क्या कहा?
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दुमका की जनता को संबोधिक कर कहा कि हमारा राज्य झारखंड निरंतर प्रगति के रास्ते पर है। ऐसे में यही प्रयास है कि झारखंड के सुदूर इलाके में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। झारखंड ने कई क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। चाहें वह कृषि, शिक्षा या स्वास्थ्य का ही क्षेत्र क्यों ना हो। झारखंड सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। इससे राज्य सरकार के लाखों कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है। सर्वजन पेंशन योजना के तहत जरूरतमंदों के बीच पेशन दी जा रही है। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य के कोने-कोने तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
झारखंड मे बेरोजगारी और पलायन एक गंभीर समस्या बनकर सामने आती है। स्थानीय युवाओं के लिए राज्य के भीतर ही रोजगार उपलब्ध कराने और पलायन को रोकने के लिए सरकार ने नियोजन अधिनियम 2021 अधिसूचित किया गया है। शिक्षा ही राज्य के विकास की नींव है। इस क्षेत्र में झारखंड सरकार ने 88 एकलव्य विद्यालय और 80 मॉडल स्कूलों की शुरुआत की है। इन स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज कर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।इसके अलावा, वैसे छात्र जो आर्थिक कारणों के वजह से अपनी पढ़ाई पूरा नहीं कर पाते हैं, उनके लिए सरकार ने गुरूजी स्टूडेंट क्रेडित कार्ड योजना स्वीकृत की गई है।
खेल के क्षेत्र में झारखंड की अलग पहचान रही है। झारखंड के खिलाड़ियों ने कई खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकार द्वारा झारखंज में खेल का बेहतर इको सिस्टम तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करान के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दवाओं एंव डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। देवघर में एम्स की स्थापना से संथाल परगना के क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधा मिल रही है।
झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा पर जोर दे रही है। इसके लिए कई योजनाएं भी लागू की गई है। इसके तहत किशोरियों को सहायता प्रदान की गयी है। झारखंड के सभी दिव्यांग, वरिष्ट नागिरकों और असहाय महिलाओं को सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। अब तक 12 लाख से अधिक लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं।इसके साथ ही, झारखंड रेशम उत्पादन में देश का प्रमुख एंव अग्रणी राज्य रहा है। जिसमें संथाल परगना क्षेत्र की अहम भूमिका है। वर्ष 2022-2023 में 872 मीट्रिक टन कच्चे रेशम का उत्पादन किया गया।
