
L19 DESK : झारखंड सरकार ने पांच प्रतीक्षारत पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी की पोस्टिंग कर दी है। प्रदीप कुमार को आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) रांची में भेजा गया है। रोहित रंजन सिंह को एटीएस रांची में डीएसपी बनाया गया है। सुरेश प्रसाद यादव की पोस्टिंग भी एटीएस रांची में की गयी है। वहीं रोहित कुमार जरवार को एटीएस में भेजा गया है। धनंजय कुमार राम को झारखंड जगुआर में पोस्टिंग किया गया है। इससे संबंधित आदेश डीजीपी अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी कर दी गयी है।
