Arafat
PAKUR : पाकुड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने शहर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कृष्णा काॅलोनी वार्ड नंबर पांच में साफ-सफाई की व्यवस्था, नालों की स्थिति और सड़कों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने जोहारग्राम – ‘Made in Jharkhand’ शोरूम का किया शुभारंभ, मिलेंगे पारंपरिक और आधुनिक ट्राइबल वस्त्र
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने कई जगह नालों में जमा कचरा और गंदगी देखकर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई. उन्होंने प्रत्येक दिन साफ-सफाई पर ध्यान देना की बात कही, ताकि नाली का गंदा पानी सड़कों पर न बहे. उपाध्यक्ष के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने नाली की साफ-सफाई शुरू कर दी है. शहर को हमेशा साफ-सुथरा रखना होगा. ताकि लोगों को बीमारी से दूर रखा जा सके.
