RANCHI : शुक्रवार को केन्द्रीय सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर झारखंड विधानसभा में झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को जैसे जमीन लूट, झारखंड के कृषि योग्य जमीन पर जबरन निर्माण करना, झारखंड की खनिज-संपदा की लूट, झारखंड की कानून व्यवस्था ध्वस्त, हेमंत सोरेन सरकार के छ: वर्ष के कार्यकाल में एक भी काम धरातल पर नहीं होना, झारखंड के आदिवासी-मूलवासी के हित में कार्य नहीं होना जैसे मुद्दों को सदन पर प्रमुखता से उठाकर झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज को बल देने का अनुरोध किया गया.
केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात कर सरना अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर उन्हें समस्त आदिवासी-मूलवासी समाज की तरफ से बधाई एवं शुभकामना दी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, केन्द्रीय सरना समिति महासचिव महादेव टोप्पो, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा, पूर्व महापौर प्रत्याशी सुरेंद्र लिंडा, केन्द्रीय सरना समिति के सक्रिय सदस्य मुकेश मुंडा, आशीष मुंडा आदि उपस्थित थे.
