Arafat
PAKUR : बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा. शिविर में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्काउट की मूलभूत जानकारी, अनुशासन, सेवा भावना तथा टीम वर्क के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में स्टेट ट्रेनर शिवजयन्त मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त रंजीता कुमारी एवं जिला ट्रेनर (स्काउट) लक्ष्मी कुमारी भगत प्रमुख रूप से उपस्थित हैं.
इसे भी पढ़ें : CBSE 12th Exam 2026 : रामनवमी के दिन परीक्षा से बढ़ी छात्रों की चिंता, बिहार-झारखंड में परेशानी की आशंका
प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रायोगिक तरीके से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्काउट के सिद्धांतों को समझाया जा रहा है. शिविर का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है और वे भविष्य में बेहतर नागरिक बनते हैं.
