Arafat
PAKUR : मंडल कारा (जेल) की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार की देर रात औचक निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण डीसी मनीष कुमार एवं एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर किया गया. निरीक्षण टीम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने किया. दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा मंडल कारा में विशेष औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस सर्च अभियान के दौरान कारा अधीक्षक भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : JMM की राह अब ‘एकला चलो’, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से नहीं बनी बात तो 21 सीटों पर ठोका दावा
अधिकारियों एवं पुलिस बल ने पुरुष एवं महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, किचन सहित मंडल कारा के सभी महत्वपूर्ण वार्डों और स्थानों का विस्तार से निरीक्षण किया. तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ. जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ एवं नियंत्रित रहने की पुष्टि होती है. निरीक्षण उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में सभी वार्ड नियम-संगत पाए गए तथा किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि नहीं पाई गई.
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कैदियों से संवाद भी स्थापित किया। जहां किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. जेल परिसर की साफ-सफाई, अस्पताल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं संतोषजनक व मानकों के अनुरूप पाई गईं.
इसे भी पढ़ें : गोड्डा मुफस्सिल थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती और कानून-व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश
