L19 DESK : विश्व मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष मे संस्था सृजन महिला विकास मंच के द्वारा CREA के सहयोग से महिलाओं एवं किशोरियों पर हिंसा के विरुद्ध पंचायत स्तरीय इंटरफेस बैठक का आयोजन रविवार को असंतालिया पंचायत भवन मे किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला परिषस सदस्य लक्ष्मी हांसदा जी पूर्व पंचायत प्रतिनिधि पंकजनी प्रधान, बाल संरक्षण साथी रजमुनी गागराई, सुलोचना महतो, बेबी प्रधान परियोजना समन्वयक पिंकी बोदरा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरम्भ किया।
किशोरियों मे उत्साह बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा किशोरी लीडरशिप वीडियो डॉक्यूमेंटरी दिखाया गया। ताकि चक्रधरपुर की किशोरियाँ प्रेरित हो कर ना केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर हिंसा के विरुद्ध अपनी पहचान बना सके। मौके पर संस्था कर्मियों ने महिलाओं एवं किशोरियों का सरकारी योजनाओं से जुड़ाव का डाटा प्रस्तूत किया एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकने के लिए चर्चा का सार बनाया।
बाल संरक्षण साथियों ने अपने जीवन कथा द्वारा अपने आप पर आये बदलाव का चर्चा कर अपने जीवन से प्रेरित हो कर सभी को अपने अधिकार को हासिल करने का हौसला दिया ताकि जिन बधाओं ने कभी उनकी मंज़िल को रोका था वो किसी दूसरे महिला एवं किशोरियों को रोक ना सके। राशिद अख्तर ने सुरक्षित पलायन पर चर्चा किया तथा निबंधन की प्रक्रिया को समझाया। अंत मे राशिद अख्तर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम को विराम दिया।