RANCHI : झारखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिजों का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है. इस वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 24,51,05,009 मीट्रिक टन खनिज का उत्पादन हुआ है. इसमें मुख्य खनिजों का उत्पादन 19,72,89,383 मीट्रिक टन और लघु खनिजों का उत्पादन 4,78,60,625 मीट्रिक टन हुआ है. इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 11,020 करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है, जबकि अभी इस वित्तीय वर्ष को खत्म होने में तीन दिन बाकी है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 28-29 मार्च को तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राजस्व के रूप में मुख्य खनिजों से 9,853.51 करोड़ रुपए जबकि लघु खनिजों से 1,166.44 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है. खनिजों के डिस्पैच जो लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 25 करोड़ 78,78,023 मीट्रिक टन खनिज का डिस्पैच हो चुका है जिसमें 20,32,68,137 मीट्रिक टन मुख्य खनिजों का डिस्पैच हुआ है और 5,46,09,885 मीट्रिक टन लघु खनिजों का डिस्पैच हुआ है.
बता दें कि मुख्य खनिज (Major Minerals) वे खनिज हैं जिनका उपयोग बड़े पैमाने पर उद्योगों में होता है और इनका आर्थिक महत्व राष्ट्रीय स्तर पर होता है. इनका प्रबंधन केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार होता है. जैसे कोयला, लौह अयस्क, तांबा, बॉक्साइट, अभ्रक इत्यादि. जबकि लघु खनिज (Minor Minerals) का प्रबंधन और इनके लिए नियम बनाने का अधिकार पूरी तरह राज्य सरकार के पास होता है. इनका उपयोग ज्यादातर स्थानीय निर्माण कार्यों में किया जाता है. जैसे बालू, पत्थर, ईंट मिट्टी, सजावटी पत्थर इत्यादि.
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पहाड़िया गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल
