L19/Khunti : पहला जनजातीय खेल महोत्सव 2023 के लिए झारखंड में बनी कबड्डी टीम में खूंटी के दो खिलाड़ियों का किया गया चयन। इनमें तोरपा प्रखंड के जारी गांव के राजेश उरांव की पुत्री अंजनी उरांव और कर्रा प्रखंड के दिवरी गांव के दशो होरो के पुत्र शिबू होरो का चयन झारखंड कबड्डी टीम में हुआ है। 09 से 12 जून 2023 तक कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोसल साइंस, भुनेश्वर, उड़ीसा (कीट युनिवर्सिटी) में इस प्रतियोगिता इन दोनो खिलाड़ियों के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। खूंटी जिला कबड्डी संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनो खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की है। संघ के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच शिव कुमार महतो, सचिव सुमित कुमार और कोषाध्यक्ष सीता कुमारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।