Akshay Kumar Jha
RANCHI : ऐसा ही होता आया है. और शायद होता भी रहेगा. अंचल कार्यालय का सच खूंटी जिले के कर्रा अंचल की कहानी से शुरू होती है. बिना चढ़ावा दिए यहां कुछ नहीं होता है. राजस्व कर्मचारी सीओ के नाम पर वसूली करते हैं. और कहीं ना कहीं यह सच भी दिखता है. Loktantra 19 ने अब तक दो खबर इस मामले पर चलायी. दोनों खबरों का लिंक इस खबर के साथ अटैच है. खबर चलने के बाद सीओ अनवेषा ओना ने Loktantra 19 को फोन किया और बताया कि Loktantra 19 गलत तरीके की पत्रकारिता कर रहा है. उनकी बात हमारी टीम ने मानी और इस मामले की गहन जांच में पूरी टीम जुट गयी. अब जो सच सामने है, वो चौंकाने वाले हैं.
सीओ के नाम पर राजस्व कर्मी ने ली रिश्वत, फिर भी काम नहीं किया
जिस आम आदमी के लिए Loktantra 19 लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है. आज उसी आम आदमी ने अपनी मुंह जबानी बताया कि उनके साथ क्या हुआ. दरअसल ब्रजेश और ब्रजकिशोर दोनों भाई बार-बार अपनी जमीन के काम को लेकर सीओ ऑफिस के चक्कर काट रहे थे. काम नहीं होने पर ब्रजेश ने वहां के राजस्व कर्मचारी को 24 हजार की रिश्वत दी. लेकिन फिर भी काम नहीं हुआ. ब्रजेश और उसका भाई बार-बार सीओ मैडम अनवेषा ओना के पास गुहार लगा रहे थे. रो रहे थे. काम कराने के एवज में मैडम के सामने झोली फैलाए हुए थे. लेकिन सीओ अनवेषा मैडम ने उन्हें सरेआम शटअप कहा… अब यही बात ये दोनों भाई खुलकर कैमरे पर कह रहे हैं. जब Loktantra 19 ने खबर छापी, तो कर्रा अंचल कार्यालय में हड़कंप मची और राजस्व कर्मी संजय गोप सुबह-सुबह ब्रजेश के घर पहुंचा. रिश्वत का पैसा तो वापस किया ही. काम भी कराने की गारंटी देकर गया.
