HAZARIBAGH : हजारीबाग के चरही घाटी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में हाथियों को नियंत्रित करने वाले क्यूआरटी टीम के वाहन की दुर्घटना हो गई. इस सड़क दुर्घटना में टीम के दो सदस्यों की मौत हो गई. वहीं टीम के आठ घायल हो गए जिनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. हाथियों के आतंक को कंट्रोल करने के लिए यह टीम चरही जा रही थी.
इसे भी पढ़ें : हाथियों के हमले में एक बार फिर 5 ग्रामीणों की मौत, हजारीबाग के चुरचू प्रखंड की घटना

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से यह क्यूआरटी टीम रामगढ़ वन विभाग के बुलावा पर चरही जा रही थी. इसी बीच चरही घाटी में एक कंटेनर और टीम के वाहन की टक्कर हो गई. इस टक्कर में वाहन चालक शहादत अंसारी और पश्चिम बंगाल के पिंटू कर्मकार की मौत हो गई.
डीएफओ विकास कुमार उज्जवल ने इस घटना पर अफसोस जताया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक टीम हाथियों के खदेड़ने में लगी हुई है. जबकि दूसरी ओर घायलों का इलाज भी किया जा रहा है. बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ा हुआ है. बीते दिन चुरचू प्रखंड में हाथियों ने 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. हाथियों को नियंत्रित करने के लिए ही पश्चिम बंगाल से क्यूआरटी टीम को बुलाया गया था.
इसे भी पढ़ें : बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, कड़ी कार्रवाई की दी गई चेतावनी
