L19 Desk : झारखंड सरकार की पहल से राजधानी रांची में शिविर लगाकर ज़मीन म्यूटेशन के मामलों का निपटारा किया जा रहा है, जिससे रैयतों को उनका हक मिल पा रहा है। इस बीच आपको ये जानना ज़रूरी है कि राजधानी में आखिर ज़मीन म्यूटेश के कितने मामले पेंडिंग हैं। आपको बता दें कि रांची जिले में अभी भी 17 हजार से भी ज्यादा लैंड म्यूटेश के मामले लंबित हैं। रांची के नामकुम, कांके, नगड़ी और रातू समेत चार अंचलों में अभी बड़ी संख्या में मामले में दाखिल खारिज पेंडिंग हैं।
शिविर लगाकर कई अंचलों में ज़मीन म्यूटेशन के मामलों का निपटारा हुआ, लेकिन इसके बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में मामले लटके पड़े हैं। सबसे ज्यादा पेंडिंग मामले नामकुम अंचल में हैं, यहां पर लैंड म्यूटेशन के कुल 3635 मामले हैं। ये संख्या कांके अंचल में 3211, नगड़ी में 2074, और रातू में 1963 है। रांची शहरी अंचल में 599 मामले पेंडिंग हैं। टोटल 17 हजार 691 मामलों में से वैसे मामले ज्यादा हैं, जहां अंचल के द्वारा आपत्ति की गयी है।