Vijay Thakur
GODDA : गोड्डा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. देवडांड थाना क्षेत्र के देवथाना अंतर्गत रोलडी डंगा गांव में बीती रात एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक नाबालिग भी शामिल है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
इसे भी पढ़ें : सहिया के मानदेय पर डाका! राजाभीठा स्वास्थ्य केंद्र में ₹2000–₹3000 की वसूली का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सामूहिक हत्या का मामला है या कोई अन्य कारण.
पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : केकेएम कॉलेज पाकुड़ में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व
