Arafat
PAKUR : प्रखंड सभागार कक्ष में स्कूल रुआर (बैक टू स्कूल) पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने सोमवार को दीप प्रज्जवलित कर किया. बीडीओ ने कहा कि ड्राप आउट बच्चों की संख्या अधिक है. वे बच्चे जो विद्यालय छोड़ चुके है, उन्हें वापस लाने एवं उन्हें शिक्षित करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. इस लक्ष्य को प्राप्ति करने के लिए बच्चों को जल्द-जल्द से शैक्षणिक सत्र में लाना होगा, और छात्रों को ड्राप आउट होने से रोकना होगा. शिक्षक, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग को जिले में अच्छे कामों के लिए नीति आयोग के सामने प्रेजेंट करने का एक बहुत ही अच्छा मौका मिला है. जिसे ईमानदारी पूर्वक कार्य कर लक्ष्य हासिल करे.
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ गोड्डा में एकदिवसीय धरना
बीडीओ ने कहा कि कक्षा एक से 11 में नामांकित सभी बच्चों को अगली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित कराना है. नामांकित सभी बच्चों का विद्यालय में उपस्थिति भी सुनिश्चित कराना है. बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए रचनात्मक प्रयासों पर जोर दें. जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनके घरों में जाकर अभिभावकों से बात कर उन्हें प्रेरित करें. विद्यालय स्तर पर स्कूल रुआर अभियान 15 से 30 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी. जिसमें विद्यालय के शिक्षक बाल पंजी का अद्यतीकरण व विद्यालय से बाहर के बच्चों को सूचीबद्ध करें.
उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी शिक्षक, पीआरआई मेंबर, पंचायत जनप्रतिनिधि सभी मिलकर शिक्षा विभाग के साथ साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अहम भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए. सरकार सभी बच्चों को शिक्षित करना चाहती है. ताकि बच्चे शिक्षित हो कर समाज व देश के विकास में अग्रसर हो सके. मौके पर बीपीओ गणेश भगत, बर्नार्ड हांसदा, सीआरपी ऋषि रंजन सिन्हा, निहार रंजन सरकार, राजेश यादव, पिरामल फाउंडेशन के विजय लक्ष्मी, सैरुन सारा अली, शिक्षक दीपक कुमार मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : पथरगामा अस्पताल में बढ़ा मरीजों का भरोसा, बेहतर सेवाओं से उमड़ी भीड़
