L19 Ranchi : बीजूपाड़ा के निकट शनिवार की रात करीब नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में लातेहार के मनिका निवासी अवध साहू (55) घायल हो गये। घायल को चान्हो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. बताया जाता है कि अवध साहू की बेटी का ससुराल चान्हो के राजीवनगर में है. वह वहां जाने के लिए बस में चढ़े थे, लेकिन गलती से वह चान्हो में उतरने के बजाये बीजुपाड़ा चौक चले गये. वहां से वापस चान्हो वापस लौटने के लिए सड़क पार करने के क्रम में उन्हें 407 ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने 407 ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
