Arafat
PAKUR : झारखंड में अप्रेल माह से मतदाता सूची का शुद्धिकरण (एसआईआर) का कार्य प्रारम्भ होगा. इसको लेकर कार्यकर्ताओ को आगे आकर सहयोग करना होगा. मंगलवार को हिरणपुर में आयोजित भाजपा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ये बातें कही. इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा नेता दिनेश मरांडी भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने जेएसएससी के लेडी सुपरवाइजर की नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाया
चुनाव परिणाम के बाद भी क्षेत्र में सक्रिय रहने की जरूरत
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. उसके बाद भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पसुमन अर्पित किया गया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मतदाता सूची में मृत, बाहर रह रहे लोग, एक से ज्यादा जगहों में नाम व बंगलादेशी लोगो का नाम सूची से हटाया जाएगा. वर्ष 2003 में जिस परिवार का नाम सूची में दर्ज है. उन्हें ही इस सूची में जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है. हमे बूथ को सशक्त करना आवश्यक है. बूथ की हार जीत से ही चुनावी नतीजे तय होते हैं, पर हम चुनाव के बाद शिथिल पड़ जाते हैं. संगठन, सदस्यता अभियान व जनहित की समस्याओं से जुड़ नही पाते हैं. क्षेत्र में हमारी सक्रियता नहीं रहने से हमारे कार्यो में जंग लग जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह आमलोगों से जुड़कर मन की बात करते आ रहे हैं. इससे हमें सीख लेनी चाहिए.
भाजपा ही आदिवासियों के हितों की रक्षक
वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र में खनिज सम्पदाओं की खुलेआम तस्करी की जा रही है. जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है. भाजपा ही आदिवासियों के हितों की रक्षक है. आमलोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए. आज राज्य में आदिवासियों की संख्या में निरन्तर गिरावट आ रही है. जो काफी चिंताजनक है. कार्यशाला को जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, साहेब हासदा, दुर्गा मरांडी, अमृत पांडे आदि ने भी सम्बोधित किया. इस अवसर पर पार्टी के संथाल परगना सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मण्डल, प्रखंड अध्यक्ष सुकुमार मण्डल, अनिता मुर्मू, आशीष सेन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : पुत्री के देहांत पर भण्डान दोन कार्यक्रम आयोजित, दूरदराज के आदिवासी समूहों द्वारा दी गई प्रस्तुति
