L19 DESK : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आने वाली हैं. इस दौरान वो रांची के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी, मेसरा के स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में उनके साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और बिरला ग्रुप के चेयरमैन भी शामिल होंगे.
जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति का विमान 14 फरवरी की शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा. जिसके बाद राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 15 फरवरी के समारोह में शामिल होने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगी.