GODDA : पथरगामा थाना क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 9 गायों को बरामद किया है. इस दौरान पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संबंधित क्षेत्र में घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोका. जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से लदी गई सभी गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पशुओं की स्थिति की जांच कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड BJP का आंदोलन : जमीन से ज्यादा जूम पर, नारे से ज्यादा रील पर

थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की जांच जारी है. तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें : जयंत सिंह हत्याकांड : शानो-शौकत के पीछे छिपा अपराध का चेहरा, यही है आरोपी वरुण पासवान
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
