PAKUR : पाकुड़ नगर परिषद के चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं. अध्यक्ष की दौड़ में 10 उम्मीदवार में से एक ने, नौ प्रत्याशियों को हराकर नगर परिषद का कुर्सी हासिल कर ली है. वहीं 21 वार्ड के भी नतीजे जारी कर दिए गए हैं. अध्यक्ष के पद के लिए शबरी पाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सेलीना सुल्ताना को 2353 मतों से हराया है. शबरी पाल का चुनाव चिन्ह बक्सा था. वहीं शेख सेलिना सुल्ताना ईंट छाप से चुनावी मैदान में थीं.
इसे भी पढ़ें : वन विभाग की गाड़ियों पर लाठी डंडे से हमला, पांच वनकर्मी घायल
सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हुई. जिला प्रशासन की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक रणजीत लोहरा, उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी शामिल थीं. मतगणना को लेकर 42 टेबल बनाया गया था. पहले टेबल की गिनती से ही शबरी पाल धीरे-धीरे संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रही थीं. मतगणना के अंतिम दौर तक उन्होंने किसी भी अन्य प्रत्याशी को आगे बढ़ने नहीं दिया और वह 2353 वोट से जीत हासिल करने में कामयाब रहीं.

गैरदलीय समर्थित प्रत्याशी के सामने पार्टी के समर्थित प्रत्याशी फेल
नगर परिषद चुनाव का बिगुल बजते ही अधिकतर प्रत्याशी को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिला था. जबकि शबरी पाल को जनता का प्यार मिला. हालांकि शबरी पाल भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं. भाजपा ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा पर भरोसा जताया था. सम्पा के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे जैसे दिग्गज थे, लेकिन शबरी पाल की रणनीति में सब फेल हो गए. इसी तरह कांग्रेस ने मोनीता कुमारी व झामुमो ने शेख सेलीना सुलताना को समर्थन दिया था. लेकिन कोई भी पार्टी शबरी पाल को जीतने से रोक नहीं पाई.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में बिना माइनिंग चालान के गिट्टी लदा ट्रक जब्त
