L19 DESK : ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लीग फेज से ही बाहर होने वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तानी टीम को वतन-वापसी के बाद उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया। बाबर आजम ने बुधवार (15 नवंबर, 2023) को ये घोषणा की। उन्होंने सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।
