Akshay Kumar Jha
RANCHI : सचिवालय सेवा के कर्मी सरकार के कार्मिक विभाग से खासे नाराज चल रहे हैं. उनकी शिकायत है कि उन्हें प्रमोशन तो मिल जाता है, लेकिन प्रमोशन के मुताबिक पोस्टिंग नहीं मिल पाती है. जबकि इससे पहले सरकार के स्तर से निर्देश मिला था कि प्रमोशन के मुताबिक उन्हें पोस्टिंग मिलनी चाहिए. लेकिन ऐसा होता दिखायी नहीं दे रहा है. इसी बाबत अब सचिवालय सेवा के कर्मी अब संघ की तरफ से सरकार के कार्मिक विभाग को चिट्ठी लिखकर उनके साथ हो रहे सौतेलेपन को सुधारने की बात कह रहे हैं. झारखंड सचिवालय सेवा संघ, रांची की तरफ से कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर पूरा लेखा-जोखा बताया गया है कि कैसे प्रमोशन मिलने के बाद भी उन्हें सही पोस्टिंग नहीं मिलती. प्रमोशन तो मिल जाता है, लेकिन उन्हें जूनियर पोस्ट पर ही काम करना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें : DMFT फंड का दुरूपयोग कर राज्य के अधिकारी चमका रहे अपना बंगला, खनन प्रभावित लोग प्रदूषण झेलने को विवश
19 में से 9 के साथ सौतेला व्यवहार
संघ ने कार्मिक विभाग को चिट्ठी लिखकर कहा है कि सचिवालय कर्मी के 19 में से से 9 संयुक्त सचिव ऐसे हैं जिन्हें अवर सचिव से उप सचिव और उप सचिव से संयुक्त सचिव में प्रमोशन तो मिल गया है. लेकिन सेवा अभी भी वो जूनियर पोस्ट पर ही दे रहे हैं. चिट्ठी में तमाम विभागों का नाम भी दिया गया है. जहां-जहां ऐसा मामला सामने आया है. संघ की तरफ से निवेदन किया गया है कि इस त्रुटि को जल्द सुधारा जाए.
